अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर्स को घर बैठे चेक करें
आज के डिजिटल युग में आपका आधार और मोबाइल नंबर बहुत महत्वपूर्ण हो चुके हैं | ऐसे में आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके आधार से लिंक्ड कोई ऐसा मोबाइल नंबर तो नहीं है जो आपकी जानकारी में ना हो | इस समस्या को दूर करने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक पोर्टल लांच किया है | इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे ही आप अपनी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं |
स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस
स्टेप – 1 : TAFCOP पोर्टल पर जाएं

TAFCOP वेबसाइट खोलने के लिए क्लिक करें : https://tafcop.dgtelecom.gov.in/
स्टेप – 2 : अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
- अपना आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें
- CAPTCHA भरें फिर Validate Captcha पर क्लिक करें
- अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें और Login पर क्लिक करें

स्टेप – 3 : अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबरों को देखे

OTP वेरिफिकेशन होते ही आपके आधार से लिंक्ड सभी नंबर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जायेंगे
किसी अनजान लिंक्ड नंबर मिलने पर क्या करें ?
यदि आप अपने आधार से जुड़े किसी संदिग्ध या अंजान मोबाइल नंबर को देखते हैं, तो आप TAFCOP पोर्टल पर Not My Number पर क्लिक करके रिपोर्ट कर सकते हैं। TAFCOP रिपोर्ट किए गए नंबर की KYC को Re-Verify करने के लिए Telecom Operator को सूचित करेगा। यदि रिपोर्ट किये गए नंबर की KYC निर्दिष्ट समय में Re-Verify नहीं हो पाती तो वह मोबाइल नंबर अपने आप Deactivate हो जायेगा |